फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव और कंटेनमेंट जोन के छात्रों की दोबारा परीक्षा पर कमेटी लेगी फैसला

Fri, 04 Sep 2020 07:00 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोविड-19 पॉजीटिव और कंटेनमेंट जोन के छात्रों की बाद में परीक्षा लेने के मुद्दे पर अगले हफ्ते तक सरकार नए दिशा-निर्देश जारी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को नई एसओपी में ऐसे छात्रों की तबीयत ठीक होने पर प्रवेश या वार्षिक परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान किया है। इसी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। इस पत्र में दोबारा परीक्षा से संबंधित जानकारी मांगी गई है।दरअसल अभी तक एनटीए ने दोबारा परीक्षा की घोषणा नहीं की थी।  
विज्ञापन


सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जेईई और नीट परीक्षा दोबारा कब और कैसे आयोजित की जाएगी अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ था। हालांकि अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर नई एसओपी में इसका प्रावधान कर दिया है। इसके चलते इसी हफ्ते सरकार की उच्चतरीय कमेटी की बैठक होगी, इसमें ही फैसला होगा।

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, एनटीए व केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके आधार पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को ऐसे छात्रों की दोबारा परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उधर, छात्र असमंजस में हैं कि उन्हें दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा या नहीं? क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक ऐसे छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा की कोई घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें