नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के जरिये पुरी के जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी। 18 मार्च को एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारी पुरी आएंगे। राज्य पुलिस अधिकारी के साथ पांच सदस्यीय एनएसजी की टीम मिलकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी।
राज्य पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर एक मॉक ड्रिल का भी कार्यक्रम होगा। एनएसजी के साथ समन्वय और सहयोग करने के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को राज्य सरकार की तरफ से नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है।
मंदिर के चारों तरफ 75 मीटर के दायरे में मौजूद निर्माणाधीन इमारतों को ध्वस्त करने के बाद पहली बार एनएसजी समीक्षा करने जा रही है। इस दौरान मंदिर प्रशासन, पुलिस अधिकारी तथा एएसआई के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।