काशी में रंगमंच और अभिनय कला निखारने वालों की उम्मीदों को पंख लगने वाले हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) अपना नया विस्तार केंद्र नागरी नाटक मंडली में खोलेगा। संस्थान छह-छह महीने का सिर्टिफकेट कोर्स शुरू करेगा। नए सत्र की शुरु आत सितंबर से होगी।
एनएसडी के मुख्य लेखाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम काशी का हाल में ही दौरा कर चुकी है। नागरी नाटक मंडली न्यास के साथ दो दौर की बैठकों में विस्तार केंद्र की रूपरेखा भी तय की जा चुकी है। हालांकि नागरी नाटक मंडली न्यास की ओर से नए विस्तार केंद्र के लिए अलग से हाल और दफ्तर तैयार कराया जा रहा है। प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण करा लिया गया है। अपने नए केंद्र के लिए एनएसडी प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।
मंडली से जुड़े प्रशिक्षक डॉ. रित शंकर त्रिपाठी के अनुसार एनएसडी के नए केंद्र में अभिनय के साथ ही रूप सज्जा, ध्वनि-प्रकाश, मंच सज्जा, डिजाइन, निर्देशन समेत रंगमंच के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नागरी नाटक मंडली की थिएयर संयोजक सुमन पाठक इस पहल से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब बनारस की युवा पीढ़ी को अभिनय के प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।