प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र और अतिरिक्त प्रमुख सचिव पीके मिश्रा को दोबारा इन्हीं पदों पर नियुक्त किया गया है। हालांकि इस बार दोनों अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंगलवार को दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी, जो 31 मई से प्रभावी होगी। कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही दोनों अधिकारियों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।