फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई को तत्काल मिलेगा आधार कार्ड, पीएम के अमेरिका रवाना होने से पहले हुई घोषणा

Sat, 21 Sep 2019 06:15 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aadhar card - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट धारक अनिवासी भारतीयों को अब अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए 180 दिन इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि अब अनिवासी भारतीय तुरंत प्रभाव से आधार कार्ड हासिल कर सकेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर रवाना होने से पहले इस संबंध में केंद्र सरकार ने घोषणा की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने अनिवासी भारतीयों को तत्काल आधार कार्ड उपलब्ध कराने के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अनिवासी भारतीय भारत आने पर आधार कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि यह नियम उन अनिवासी भारतीयों के लिए लागू होगा जिनके पास वैध भारतीय पासपोर्ट है।



 
विज्ञापन

20 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू

फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यह नियम अधिसूचना जारी होने की तारीख यानि 20 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें