उन्होने पत्र में लिप्रख्यात भारतीय-अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी ने पत्र लिखकर भारत सरकार से अपील की है कि भारतीय विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड के नवीनीकरण के लिए सरकार तय समय सीमा को अागे बढ़ाए।खा है कि नए ओसीआई कार्ड कि प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ओसीआई कार्ड के नवीनीकरण के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था जो पर्याप्त नहीं है।हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि तय समयसीमा को 31 दिसम्बर तक के लिए आगे बढ़ाया जाए।
भारतीय विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिक को कई बार भारत आने जीवन भर के लिए वीजा जैसे कई लाभ देता है ।बीते वर्ष दिसंबर में गृह मंत्रालय के विदेशी नागरिक विभाग ने संबंधित सरकारी एजेंसियों और एअरलाइन्स को आदेश दिया था कि 20 से 50 वर्ष के आयुवर्ग में नहीं आने वाले ओसीआई कार्ड धारकों और जिन्होंने अपना पासपोर्ट फिर से बना लिया है वे भारत का दौरा कर सकते हैं लेकिन उनके पास उनका पुराना रद्द पासपोर्ट भी मौजूद होना चाहिए।
सरकार के रुख पर भंडारी ने कहा कि उन्हें भारतीय-अमेरिकियों और प्रवासी समुदाय से प्रतिक्रियाएं मिल रहीं हैं कि 30 जून की तारीख ओआईसी कार्ड के नवीनीकरण के लिए काफी नहीं है क्योंकि भारत सरकार की तरफ से इसे लेकर बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है।न्यूयॉर्क निवासी भंडारी ने यह पत्र विदेश मंत्रालय और नागर विमानन एवं गृह मंत्रालय समेत संबंधित मंत्रालयों को भेजा है।प्रवासी भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रेम भंडारी अमेरिका में 'जयपुर फुट यूएसए' के भी प्रमुख हैं।