फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी: अरूणाचल प्रदेश से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का अभियान

Thu, 02 Aug 2018 05:56 PM IST
भाषा, इटानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का तैयार प्रारूप प्रकाशित होने के तीन दिन बाद अरूणाचल प्रदेश में छात्रों के सर्वोच्च संगठन ने ‘बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों’ को 15 दिन के भीतर राज्य छोड़ कर जाने को कहा है।

विज्ञापन


एनआरसी प्रकाशित होने की पृष्ठभूमि में पड़ोसी असम से लोगों के ‘अपने क्षेत्र में घुस’ आने की आशंका जताते हुए ‘ऑल अरूणाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन’ (एएपीएसयू) ने एक बयान में कहा कि वह ‘गैर अरूणाचलवासियों’ को बाहर निकालने के लिए ‘ऑपरेशन क्लीन ड्राइव’ चलाएगी और राज्य के प्रवेश बिन्दुओं पर नजर रखने में जिला प्रशासन की मदद करेगी।

एएपीएसयू के महासचिव तोबोम दई ने कहा कि असम के एनआरसी प्रारूप में जिनका उल्लेख नहीं हैं वे अवैध प्रवासी भारी संख्या में निर्वासन से बचने के लिए राज्य में प्रवेश करने का प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें