फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब पुलिस के हाथ में होगी आपकी कुंडली, ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो धर लिए जाएंगे

Fri, 19 Jul 2019 09:41 PM IST
सोनू शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
अब दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं। ट्रैफिक पुलिस के जवानों के पास फोर-जी तकनीकी से लैस डिवाइस होगी जो सीधे मुख्यालय से जुड़ी होगी। इससे ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो लेते ही ड्राइवर की पूरी जानकारी मिल जाएगी कि उसने कब-कब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। यही नहीं, गाड़ी की जानकारी डालते ही उसके चोरी के होने या न होने की पूरी जानकारी भी सिस्टम पर आ जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि इस व्यवस्था की शुरुआत से सड़कों पर लोग ट्रैफिक नियमों का ज्यादा पालन करेंगे। हालांकि, शनिवार से लोगों को ऑनलाइन चालान भरने की सुविधा भी मिल जाएगी और इसके लिए पहले की तरह ट्रैफिक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन भुगतान करने के समय लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने के समय की फोटो भी देख सकेंगे। 


शिकायत आई थी कि देश के लगभग एक तिहाई ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी हैं। लेकिन इन डिवाइस में ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी डालते ही यह पता चल जाएगा कि लाइसेंस असली हैं या फर्जी। इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) के सहयोग से तैयार किये गए इस डिवाइस से चालान काटने की सूचना लोगों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें