फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से महिलाएं भी कर सकेंगी मुंबई लोकल में सफर

Wed, 21 Oct 2020 07:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
लोकल ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने बुधवार से सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्तूबर से सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद, हमने इस यात्रा की अनुमति दी है।  


इससे पहले 16 अक्तूबर को महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों सहित विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें