फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश का जो होगा उसके लिए हम अंग्रेजों को दोष नहीं दे सकते: मोहन भागवत

Fri, 28 Feb 2020 04:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा है कि अब हमारा देश स्वतंत्र है और हमें अपने देश की रक्षा करनी है। साथ ही सामाजिक सद्भावना बनाए रखनी है क्योंकि अब जो कुछ भी अच्छा या बुरा होगा, उसमें हमारा ही योगदान होगा। इसके लिए अब हम अंग्रेजों को दोष नहीं दे सकते हैं। 

विज्ञापन


‘नव-उत्सव 2020’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संविधान प्रदान करते समय डॉ. अंबेडकर के दो भाषण हुए थे। उन्होंने जिन बातों को जिक्र किया वो यही है। हम हमारे देश का जो होगा, उसमें हम जिम्मेदार हैं क्योंकि अब हमारा देश हमारे हाथों में है।

कुछ रह गया, उल्टा सीधा हुआ तो अंग्रेजों को दोष नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन और सामाजिक अनुशासन समाज की भलाई के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमें देशभक्ति के साथ सामाजिक अनुशासन बनाए रखना होगा, इसी को लेकर स्वतंत्रता से पूर्व हमें भगिनी निवेदिता ने सचेत भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें संपूर्ण समाज को एकजुट करने की जरूरत है और एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो दुनिया को मानवता प्रदान करे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें