फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमेरिका ने कहा - भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है, सरकार उठाए कदम

Sun, 31 Jul 2016 04:37 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में ‘बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा’ पर चिंता जताते हुए अमेरिका ने भारत सरकार को कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाने  के लिए वह ‘अपनी हर शक्ति’ का इस्तेमाल करे। दरअसल, मध्य प्रदेश में कथित तौर पर गोमांस ले जाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं की पिटाई के मामले में अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


किर्बी ने कहा, ‘असहिष्णुता और हिंसा की रिपोर्टां पर हम बहुत चिंतित हैं। असहिष्णुता और धार्मिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाने की कोशिश में हम भारतीय जनता और सरकार के साथ है।’

किर्बी ने कहा, ‘ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे देशों की सरकारों से हम कहते है कि नागरिकों की सुरक्षा देने और अपराधियों को सजा देने में वह हरसंभव कोशिश करें।’ किर्बी ने कहा कि अमेरिका भारतीय लोगों के साथ उनके सहिष्णु विचारों को साकार करने के लिए काम करने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें