फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को अब्दुल कलाम रोड पर मिलेगा नया आशियाना 

Mon, 17 Jul 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Written by : संजय मिश्र
विज्ञापन
हामिद अंसारी
विज्ञापन
नए उपराष्ट्रपति के चयन के बाद वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिल्ली में ही अपना ठिकाना रखने का निर्णय लिया है। अंसारी के लिए सरकार ने एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित 31 नंबर बंगले को उनका नया आशियाना बनाने का निर्णय लिया है। उपराष्ट्रपति के पद से हटने के बाद अंसारी अब्दुल कलाम रोड के 31 नंबर बंगले में रहेंगे।
विज्ञापन


इस बंगले में पहले राजग के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत भी रह चूके हैं। तब यह बंगला औरंगजेब रोड के नाम से मशहूर था। लेकिन दो-ढाई वर्ष पहले ही इसका नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखा गया है। शेखावत के निधन के बाद यह बंगला शाही शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। सीपीडब्लूडी के अधिकारी इस बंगले को साफ-सुथरा बनाने में जुटे हुए हैं। 

यह संयोग ही है कि अंसारी की कुर्सी संभालने जा रहे वेंकैया नायडू का वर्तमान बंगला भी इसी रोड पर स्थित है। वह भी 31 नंबर बंग्ले के ठीक सामने। नायडू लंबे समय से इस बंगले में ही रह रहे हैं। अब वे उपराष्ट्रपति चूने जाने के बाद विज्ञान भवन के बगल में मौलाना आजाद रोड पर स्थित उपराष्ट्रपति के स्थाई निवास में रहेंगे। 
विज्ञापन

 
अंसारी को क्यों मिलेगा 31 एपीजे अब्दुल कलाम रोड 
दरअसल उपराष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हुए सरकार ने इस पद से पदमुक्त होने वाले व्यक्तियों को लूटियन दिल्ली में बंगला प्रदान करने का नियम बनाया हुआ है। के श्रीकांत की पत्नि को अब भी लूटियन दिल्ली में बंगला हासिल है।

बात करें अंशारी के नए आशियाने की तो उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद भैरो सिंह शेखावत को 31 औरंगजेब रोड बंगला आवंटित किया गया था। अब सीपीडब्लूडी ने अंशारी को यही बंगला आवंटित किया है। लेकिन सडक का नाम बदलकर अब एपीजे अब्दुल कलाम रोड हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें