मिजोरम से एंथूरियम की पहली शिपमेंट सिंगापुर को रवाना।
- फोटो : अमर उजाला
मिजोरम में मनाया जाता है एंथूरियम महोत्सव
एंथूरियम को मिजोरम में एक महत्वपूर्ण फूल माना जाता है, जो इसके उत्पादन और निर्यात के माध्यम से आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा दे रहा है। एंथूरियम की खेती स्थानीय किसानों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए आय के अवसर प्रदान करती है। 'एंथूरियम महोत्सव' मिजोरम में एक प्रमुख आयोजन है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने और इस फूल की सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
भारत ने 23-24 में फूलों का किया 86.62 मिलियन डॉलर का निर्यात जानकारी के मुताबिक भारत से विश्वभर में फूलों का निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 86.62 मिलियन यूएस डॉलर था। मिजोरम से सिंगापुर को भेजा गया एंथूरियम फूल का यह पहला शिपमेंट, एपीईडीए द्वारा मिजोरम सरकार के सहयोग से 6 दिसंबर 2024 को आइज़ोल, मिजोरम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और खरीदार-विक्रेता मीट का एक परिणाम है। इस कार्यक्रम में सिंगापुर, यूएई, नेपाल, जॉर्डन, ओमान, अज़रबैजान, रूस, इथियोपिया और 24 घरेलू निर्यातकों से नौ अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हुए थे।
उत्तर-पूर्व में एपीईडीए दे रहा है खास ध्यान
उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के उत्पादों को बढ़ावा देना एपीईडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह क्षेत्रीय क्षमता निर्माण, गुणवत्ता उन्नयन और बुनियादी ढांचे के विकास में निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है और भविष्य में भी करेगा। किसानों को खरीदारों से जोड़ना और पूरी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम देगा।
संबंधित वीडियो-