फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मिनट में तैयार कीजिए अपना ईको फ्रैंडली दफ्तर, स्टेशनरी और लैपटॉप सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी

Fri, 07 Jun 2019 03:40 AM IST
Avdhesh Kumar सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दफ्तर के लिए अब ना ज्यादा जगह की जरूरत है और ना ही लाखों-करोड़ों रुपये की। बस, अब एक मिनट में आपका फोल्डेबल ईको फ्रैंडली ऑफिस तैयार हो जाएगा। गत्ते से बने इस कार्यालय में हनीकांब शीट की मदद से महज डेढ़ मीटर में लैपटॉप पर काम करने के लिए तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से की गई इस पहल से आम लोगों को खूब फायदा मिलेगा। महज 6 हजार रुपये में तैयार इस दफ्तर को दोबारा कभी भी इस्तेमाल के लिए समेटकर रख सकते हैं।
विज्ञापन


हनीकांब शीट से दफ्तर में इस्तेमाल के लिए जरूरी मेज, कुर्सी, पेन, पेंसिल, दीवार घड़ी सहित कई जरूरी मुहैया की गई हैं। बायो क्यू ईको सॉल्यूशंस के सीईओ सौरभ मेहता का कहना है कि ऑफिस के लिए अधिक किराया और दो-चार कर्मियों के छोटे दो ऑफिस महज 12 हजार रुपये में तैयार हो जाएंगे। पर्यावरण के लिहाज से सभी उत्पाद ईको फ्रैंडली रखे गए हैं। यदि इस्तेमाल न कर सकें तो भी इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा।

गत्ते के एंगल, शीट्स, ट्यूबल और पेपर से इस ऑफिस को नई शक्ल दी गई है, जहां लैपटॉप और स्टेशनरी के साथ-साथ किताबें और नोटबुक भी रख सकते हैं। स्टेपलर पिन, क्लिप, पेन, पेंसिल रखने की जगह के अलावा दीवार घड़ी भी ईको फ्रैंडली रूप में है। करीब 14 किलोग्राम गत्ते से बनाया गया यह दफ्तर समेटकर तीन फुट में रखा जा सकता है। प्रगति मैदान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक्सपो में इस नए दफ्तर को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


इस पर मौसम भी बेअसर

ईको फ्रैंडली कार्यालय पर मौसम का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसमें काफी मोटा गत्ता लगाया गया है। इस तरह डिजाइन किया गया है कि आंधी भी आए तो इस पर कुछ खास असर नहीं होगा। बारिश के दिनों में बड़ी पॉलिथीन इसके ऊपर डाली जा सकती है।

स्मार्ट डस्टबिन में होगी वाई-फाई की सुविधा 

सेंसर से चलने वाले स्मार्ट बिन में वाई-फाई, सोलर पावर सहित कई सुविधाएं एक साथ होंगी। इस बिन में कूड़ा डालने के साथ-साथ कई सुविधाएं होंगी। डस्टबिन में 700 से 800 लीटर कूड़ा फेंका जा सकता है, लेकिन भर जाने पर ढक्कन खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं, इस डस्ट बिन के भरने से कुछ घंटे पहले ही आपके मोबाइल यह भी मैसेज पहुंचेगा कि कितनी जगह बची हुई है। हालांकि, इसकी कीमत अभी करीब चार लाख रुपये है। घरेलू के बजाय स्थानीय निकायों को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें