अगली बार जब आप रेलवे से यात्रा करेंगे तो शायद आपको सिगरेट-बीड़ी की बदबू का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे पुलिस ने एक मुहिम के तहत दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। अगर कोई यात्री चेतावनी के बाद भी सिगरेट-बीड़ी पीते हुए पकड़ा जाएगा तो उसका चालान कर दिया जाएगा।
संबंध हेल्थ फाउंडेशन और रेलवे की इस मुहिम के तहत सबसे पहले सुरक्षाकर्मियों को ही कोई धूम्रपान न करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये सुरक्षाकर्मी लोगों को स्टेशन पर नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर जगह-जगह सूचना देने वाले निर्देश भी लगाए जाएंगे। रेलवे का मानना है कि इससे स्टेशनों पर एक बेहतर वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।