हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है अब भारत में हवाई यात्रा के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आसमान में इंटरनेट इस्तेमाल करने का सपना सच साबित हो रहा है। लैपटॉप, टेबलेट, स्मॉर्टफोन्स में अब फ्लाइट्स में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वो भी फ्लाइट मोड में ही। इंडियन एयरस्पेस में आपको यह सुविधा जल्द मिलने जा रही है। विमानन सचिव आरएन चौबे ने बुधवार को कहा कि, इंडियन एयरस्पेस में वाई-फाई देने के मुद्दे पर सरकार अगले 10 दिनों में निर्णय लेगी।
चौबे ने कहा कि, इस मसले को सरकार के पास ले जाया गया है और जल्द ही एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि, जहां तक वाई-फाई सुविधा के लिए प्राइस की बात है तो वह एयरलाइन्स पर छोड़ दिया जाएगा। सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।