फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आतंकवाद की फंडिंग के लिए अब ड्रग्स की तस्करी कर रहा पाकिस्तान

Sun, 14 Jul 2019 09:43 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

बीते छह महीने में पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये बरामदगी श्रीलंका, मालदीव और भारतीय तटरक्षक बलों ने की है। इससे नरेंद्र मोदी सरकार की चिंता और बढ़ जाती है, कि पाकिस्तान अब भारत में आतंकवाद की फंडिंग के लिए ड्रग्स की तस्करी का सहारा ले रहा है। ड्रग्स में भारी मात्रा में हीरोइन शामिल है।

विज्ञापन


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान उन देशों का इस्तेमाल भारत में ड्रग्स पहुंचान के लिए कर रहा है, जो उसके पड़ोस में स्थित हैं। वह इसके लिए श्रीलंका और मालदीव जैसे देशों का सहारा ले रहा है। 10 जुलाई को भारतीय इनपुट के आधार पर श्रीलंका के तटरक्षक बलों ने 50 किलो हीरोइन बरामद की थी। ये हीरोइन पाकिस्तानी नाव में थी। इसके बाद 21 मई को भारतीय तटरक्षक बलों ने कराची रजिस्टर्ड पाकिस्तानी नाव से 218 किलो हीरोइन गुजरात के कच्छ जिले के जाखु से बरामद की थी। 194 पैकेट में ड्रग्स लाने वाले छह क्रू के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था।

ठीक इसी समय मालदीव पुलिस ने 26 मई को एक ईरान की नाव से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था। इस नाव में एक पाकिस्तानी नागरिक सवार था। वहीं गुजरात में बरामद ड्रग्स मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि ड्रग्स को पाकिस्तान के एक नागरिकी की ओर से लाया गया था, जिसे मुंबई के रहने वाले एक शख्स को देना था। बाद में पता चला कि ये ड्रग्स दिल्ली में मोहम्मद भाई नाम के एक शख्स को दिए जाने थे। 
विज्ञापन


भारत में आतंकवाद को फंड करने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा है, इस बात का पता साल 2010 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ में सामने आया था। हेडली 26/11 मुंबई हमले के मुख्य आरोपियों में से एक है। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के इस तरीके का खुलासा किया था। जिसका उद्देश्य आतंक के माध्यम से भारत को नुकसान पहुंचाना था।

विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान इस काम के लिए सिख आतंकियों का इस्तेमाल करता है, जिसमें खालिस्तान कमांडो फोर्स चीफ परमजीत पंजवार भी शामिल है। जो लाहौर में रहता है। वो कार्पेट निर्यात के बहाने से भारत में ड्रग्स भेजता था। पंजवार लाहौर में रहता है जबकि उसकी पत्नी और दो बेटे जर्मनी में रहते हैं। श्रीलंका के जिस रास्ते से पाकिस्तान ड्रग्स भारत में भेजता था उसे एजेंसियों ने लाल झंडी दिखा दी है। इसका इस्तेमाल दक्षिण भारतीय राज्य केरल और तमिलनाडु के लोगों को आतंक में शामिल करने के लिए भी किया जाता है। बरामद ड्रग्स की मार्केट कीमत लाखों डॉलर में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें