फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऐप से दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर करें पासपोर्ट के लिए आवेदन, वो भी कम समय में

Sun, 08 Jul 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट बेहद आवश्यक है। इसके बिना आप किसी अन्य देश की यात्रा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में लोग पहले से ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर देते हैं। इसके लिए पासपोर्ट ऑफिस जाना पड़ता है और अगर वक्त पर पासपोर्ट नहीं मिल पाता तो पासपोर्ट ऑफिस के कई चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। जिससे लोगों को लगता है कि पासपोर्ट बनवाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन क्या वाकई में एक यही तरीका है पासपोर्ट बनवाने का। जी नहीं, आप घर बैठे भी पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐप में सरकार ने कई नए फीचर भी जोड़ दिए हैं

2 of 9
इसके लिए सरकार ने हाल ही में पासपोर्ट सेवा ऐप 'हम पासपोर्ट सेवा' (M passport seva) ऐप लॉन्च किया है। जिसमें सरकार ने कई नए फीचर भी जोड़ दिए हैं। इस ऐप की सहायता से दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके जरिए आप ऑनलाइन फॉर्म का पेमेंट भी कर सकते हैं। ऐसा करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। चलिए आपको बतातें कि कैसे आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं-
विज्ञापन

स्टेप-1

3 of 9
सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले स्टोर से M passport seva ऐप डाउनलोड करना होगा। यह केवल 2.2 एमबी का ऐप है। जिसे 3.9 स्टार मिले हैं। इसे अभी तक 10 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।

स्टेप-2

4 of 9
- फोटो : demo
ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें और न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
विज्ञापन

स्टेप-3

5 of 9
- फोटो : demo
इसके बाद आपको पासपोर्ट ऑफिस के पेज पर कई विकल्प दिखेंगे। आप जिस भी शहर में रहते हैं यहां आपको उसे ही सेलेक्ट करना होगा।
विज्ञापन

स्टेप-4

6 of 9
- फोटो : demo
इस पेज के ओपन होने के बाद आप अपना नाम, सरनेम, जन्म तिथि और ई-मेल आईडी की जानकारी दें।
विज्ञापन

स्टेप-5

7 of 9
इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी बनानी होगी। आप इसमें अपनी पसंद का कोई नाम भी डाल सकते हैं, जैसे सोशल मीडिया के कई ऐप्स में डाला जाता है। इसके बाद कोई पासवर्ड सेट करना होगा। इसमें आप अपनी ई-मेल आईडी को ही लॉग इन आईडी भी बना सकते हैं।

स्टेप-6

8 of 9
आपको सुरक्षा के लिए एक सवाल सेट करना होगा। साथ ही आपको उसका उत्तर भी लिखना होगा। यह तब काम आएगा जब आप अपना पासवर्ड भूल जाओगे।
विज्ञापन

स्टेप-7

9 of 9
जब आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा तो एक 'कैपचा कोड' भरना होगा। जो एक फोटो में टेक्स्ट के फॉर्म में होगा। इसके बाद आखिर में आपको सबमिट के ऑपशन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें