फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के लिए भी होगी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, मसौदा जारी

Sat, 14 Nov 2020 12:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

स्वास्थ्य और साधारण बीमा कंपनियों को जल्दी ही मच्छर और कीटाणुओं से होने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों (वेक्टर जनित बीमारी) के इलाज के लिए बीमा कवर उपलब्ध कराने की अनुमति मिलेगी। 

विज्ञापन


बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने शुक्रवार को वेक्टर जनित बीमारी के मानकों को लेकर मसौदा जारी किया। इससे साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां एक साल के लिए इस प्रकार की पॉलिसी की पेशकश के लिए प्रोत्साहित होंगी। 


इरडा ने कहा कि इसका मकसद एक मानक स्वास्थ्य बीमा उत्पाद लाना है, जो लोगों की वेक्टर जनित बीमारियों के इलाज को शामिल करे। प्रस्ताव के तहत बीमा पॉलिसी की अवधि एक साल होगी और इसमें प्रतीक्षा अवधि 15 दिन की होगी। 
विज्ञापन


बीमा पॉलिसी में डेंगू बुखार, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया, जापानी बुखार और जाइका विषाणु के इलाज को शामिल किया जाएगा। नियामक ने संबंधित पक्षों से मसौदे पर 27 नवंबर तक अपनी राय देने को कहा है।

भर्ती से पहले और बाद का भी खर्च देना होगा
दरअसल, बीमा कंपनी को इस पॉलिसी के नामकरण में वेक्टर जनित बीमारियों को जोड़ना होगा। पॉलिसी के लिए सिंगल प्रीमियम लिया जा सकता है। मूल बीमाधारक के लिए न्यूनतम प्रवेश आयु 18 वर्ष होगी और अधिकतम 65 वर्ष होगी। 

इसमें मूल बीमाधारक सहित परिवार के सभी सदस्य बीमित होंगे। इसके अलावा, आश्रित बच्चों को एक वर्ष से 25 वर्ष की आयु तक बीमा कवर किया जाएगा। अस्पताल में भर्ती कवर के अलावा, मेडिसिन और भर्ती के पहले और बाद का उपचार भी शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें