फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार अब सहकारी क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए युवाओं को कराएगी पेड इंटर्नशिप

Sat, 13 Jun 2020 07:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

हाशिए पर चले गए सहकारी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार युवाओं को सहकारी क्षेत्र से जोड़ने जा रही है। इसमें पेड इंटर्नशिप के जरिये युवाओं को देश की परंपरागत सहकारी व्यवस्था और इस क्षेत्र में रोजगार सृजन की संभावनाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को डिजीटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाले लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस बात की घोषणा शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने की है।

विज्ञापन


देश के युवाओं को अब कृषि और सहकारी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश निर्माण के आह्वान के पूरा करने के लिए केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सहकारी क्षेत्र में युवा और शिक्षित युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की। सहकार मित्र योजना में युवाओं को सहकारिता क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए अवसर उत्पन्न करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा शुरु की गई योजना का आगाज केंद्रीय कृषि कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री ने किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि एनसीडीसी ने सहकारिता क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए मौजूदा तंत्र में क्षमताएं विकसित करने के लिए सार्थक पहल की है। इसमें युवाओं को इंटर्नशिप का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों को एनसीडीसी की साइट पर जाकर ऑन लाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें