फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LokpalOnline inaugurated: अब भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ लोकपाल से करो ऑनलाइन शिकायतें, तुरंत होगा निपटारा

Mon, 13 Dec 2021 07:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

जस्टिस घोष ने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'LokpalOnline' का उद्धघाटन किया। देश के नागरिक  lokpalonline.gov.in का इस्तेमाल कर सकेंगे। वे कहीं से भी और किसी भी वक्त शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरंतर मजबूत होते डिजिटल इंडिया में अब भ्रष्टाचार की शिकायतें भी ऑनलाइन की जा सकेंगी। देशभर में कहीं से भी अब लोकपाल को ऑनलाइन शिकायतें की जा सकेंगी। सोमवार को लोकपाल जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने 'LokpalOnline' का शुभारंभ किया।  

विज्ञापन


अब तक लोकपाल को सिर्फ डाक, ईमेल या हैंड डिलेवरी के जरिए ही शिकायतें की जा सकती थीं। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि जस्टिस घोष ने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'LokpalOnline' का उद्धघाटन किया। देश के नागरिक  lokpalonline.gov.in का इस्तेमाल कर सकेंगे। वे कहीं से भी और किसी भी वक्त शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 

इस मौके पर जस्टिस घोष ने कहा कि 'लोकपालऑनलाइन' के जरिए लोकपाल व लोकायुक्त एक्ट 2013 के तहत सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ डिजिटल  तरीके से शिकायत की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि लोकपाल ऑनलाइन एक वेब आधारित सुविधा है। यह सभी हितधारकों के लिए जवाबदेह, पारदर्शी और कुशल तरीके से शिकायतों के निपटारे की सुविधा प्रदान करेगी। इससे शिकायत से निपटने के तंत्र में अधिक पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
विज्ञापन


देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है : अभिलाषा कुमारी
लोकपाल की न्यायिक सदस्य जस्टिस अभिलाषा कुमारी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार की बीमारी से मुक्त करना और एक सशक्त और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। मार्च 2019 में जस्टिस घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था। एक निकाय के रूप में लोकपाल प्रगति कर रहा है। कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन लोकपाल शिकायत पोर्टल के बारे में जागरूकता के लिए कदम उठाए जाएंगे।

पोर्टल पर शिकायत करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी शिकायत का स्टेटस देखने की भी व्यवस्था की गई है। शिकायत करने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई, आदेश व फैसलों के बारे में भी शिकायतकर्ता को ईमेल अलर्ट मिलते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें