फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने पर भी मिलेगा इंश्योरेंस का लाभ

Tue, 20 Dec 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आयुर्वेद व परंपरागत पद्धति से इलाज कराने पर भी हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। इस संबंध में आयुष मंत्रालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीमा के तहत 20 गंभीर बीमारियों के इलाज में कैशलेस इंश्योरेंस का लाभ मिल सकेगा। किस बीमारी में मरीज को इंश्योरेंस का कितना पैसा मिलेगा इस संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सर्वाइकल स्पोंडिलाइसिस, पीठ का दर्द, लकवा, रियमोटाइड ऑथराइटिस, जोड़ों के दर्द, चर्म रोग, सिर में तेज दर्द (माइग्रेन), दृष्टि दोष सहित कई अन्य बीमारियों के इलाज कराने में बीमा मददगार होगा। अलग-अलग बीमारियों पर इंश्योरेंस कवर के अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। आयुष मंत्रालय का यह निर्णय मरीजों के लिए काफी लाभदायक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें