प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के दौरान रडार वाले बयान पर अब भारतीय वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी का साथ मिला है। वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडिंग इन चीफ रघुनाथ नांबियार ने कहा है कि घने बादलों से रडार के सटीक तरीके से विमानों की पहचान करने में बाधा आती है।
बता दें कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर पूछे गए सवाल के दौरान कहा था कि ऑपरेशन से पहले मौसम अचानक खराब हो गया था। 12 बजे पल भर के लिए मन में आया कि अब क्या करेंगे। किसी ने कहा तारीख बदल दी जाए। मैंने सोचा कि इतने बादल हैं तो एक फायदा है कि हम रडार से बच सकते हैं और बादलों का फायदा भी मिल सकता है। मैंने कहा इसी मौसम में ऑपरेशन को अंजाम दीजिए।