प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 11 जिलों की 67 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसमें सवा दो करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जनवरी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि एक फरवरी है जबकि मतदान 15 फरवरी को होगा।
प्राइम नंबर
चरण-दूसरा
जिले-11
सीट-67
मतदाता- 2.28 करोड़
पुरुष मतदाता-1.23 करोड़
महिला मतदाता- 1.04 करोड़
थर्ड जेंडर-1068
मतदान केंद्र-14,771
मतदान स्थल 23,693
इन जिलों व सीटों पर होगा नामांकन
सहारनपुर: बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोह
मुरादाबाद: कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी
बिजनौर: नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर
संभल: चंदौसी, असमोली, संभल, गुन्नौर
रामपुर: स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक
बरेली: बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, औनिया
अमरोहा: धनौरा, नौगांवा सादात, अमरोहा, हसनपुर
पीलीभीत: पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर
लखीमपुर खीरी: पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता, मोहम्मदी
शाहजहांपुर: कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, शाहजहांपुर, ददरौल
बदायूं: बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज