फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: मणिशंकर और उनकी बेटी को घर खाली करने का नोटिस, प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में सुरन्या ने रखा था व्रत

Thu, 01 Feb 2024 05:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जंगपुरा आरडब्ल्यूए ने नोटिस में कहा, हम ऐसे बयानों को पसंद नहीं करते, जो मोहल्ले की शांति को भंग करें या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। यदि आपको लगता है, राममंदिर का विरोध जायज है, तो आप ऐसी कॉलोनी में चले जाएं, जहां लोग ऐसी नफरत के प्रति आंखें मूंद लेते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और उनकी बेटी सुरन्या अय्यर को रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूए) ने घर खाली करने का नोटिस दिया है। सुरन्या ने राममंदिर के विरोध में तीन दिन का व्रत रखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी दी थी। पिता-पुत्री जंगपुरा में रहते हैं।

जंगपुरा आरडब्ल्यूए ने नोटिस में कहा, हम ऐसे बयानों को पसंद नहीं करते, जो मोहल्ले की शांति को भंग करें या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। यदि आपको लगता है, राममंदिर का विरोध जायज है, तो आप ऐसी कॉलोनी में चले जाएं, जहां लोग ऐसी नफरत के प्रति आंखें मूंद लेते हैं। आरडब्ल्यूए ने कहा, सुरन्या ने सोशल मीडिया पर जो कहा, वह अशोभनीय था। याद रखें कि अभिव्यक्ति की आजादी निरपेक्ष नहीं हो सकती है। 

सुरन्या बोली, हम सोसायटी में नहीं रहते

विज्ञापन

सुरन्या ने एक पोस्ट में कहा कि वह उस कॉलोनी में रहती ही नहीं हैं, जहां आरडब्ल्यूए ने घर खाली करने का नोटिस दिया है। उन्होंने नोटिस मिलने से भी इन्कार किया है। वहीं, मणिशंकर अय्यर ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें