सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के बयान पर कहा है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है।
हर सेना को युद्ध के लिए तैयार रहना पड़ता है। शांति काल में सभी सेनाएं युद्ध का अभ्यास करती हैं। भारतीय सेना का प्रमुख होने के नाते मुझे भी इसके लिए तैयार रहना पड़ता है।
उन्होंने कहा दोकलम में चीन और भारत की सेनाएं तैनात हैं लेकिन उनके बीच तनाव की कोई स्थिति नहीं है।
पाकिस्तान को नीति बदलने पर मजबूर करना जरूरी: सेना प्रमुख
मालूम हो कि दोकलम विवाद के दौरान दोनों तरफ की सेनाएं करीब 72 दिन तक आमने सामने रही थीं। चीन के दोकलम में सड़क निर्माण कार्य को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था।