फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज, कहा- न ऑल इज वेल है, न हम इडियट्स हैं

Mon, 18 Sep 2017 09:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर आ रही रिपोर्ट और आंकड़ों को आधार बनाकर इसे इकोनॉमिक डिजास्टर बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद डा. अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई जिसे भाजपा नेता विरासत में मिली अर्थव्यवस्था और तकनीकी दिक्कतें बताकर गुमराह कर रहे हैं।

उनका कहना है कि न तो ऑल इज वेल है और न ही हम इडियट्स हैं। सरकार ने आर्थिक क्षेत्र में जबरदस्त घपले कर आर्थिक ढांचे को कमजोर कर दिया है और बड़ी निपुणता से अपने आप को बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सिंघवी का कहना है कि भाजपा सरकार की आंकड़ों से दूर भागने और जुमलों से फंसाए रखने की विशेष पहचान है। नोटबंदी के एकतरफा फैसले और जीएसटी मॉडल की वजह से जीडीपी में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

आर्थिक विकास दर बीते छह तिमाही से लगातार गिरी है। 9.2 प्रतिशत से गिरकर 5.7 पर पहुंच गई है। अगर इसे पुराने मानकों से निकाला जाए तो और भी कम होगी।

जो खराब हो रहा है उसे तकनीकी कारण बताया जा रहा है जो अच्छा हो रहा है उसे सरकार कर रही है। 

कांग्रेस का कहना है कि तीन सालों में एनपीए में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है जिसमें गुजरात सबसे आगे है। निर्यात में यूपीए सरकार की औसत ग्रोथ 15 प्रतिशत के आसपास रही है लेकिन 2015-16 में ग्रोथ माइनस 18 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


निवेश 14 सालों से सबसे कम 2016-17 में रहा है। मेक इन इंडिया का शेर बिल्ली की तरह आवाज कर रहा है उद्योगों में वृद्धि का आंकड़ा 1.2 प्रतिशत है। लोकसभा चुनाव में किसानों को उपज की कीमत का डेढ़ गुना देने की बात कही गई लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा नहीं देते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकार मुनाफा कमा रही है और सब्जियों खासकर प्याज की कीमत में 88 प्रतिशत वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें