नोट बैन के मुद्दे पर देशभर में मचे बवाल के बीच आज राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। संसद के शीतलकालीन सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय पर सवाल खड़े करते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी। शुरूआत कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने की।
इसके बाद रामगोपाल यादव, शरद यादव, सीताराम येचुरी और मायावती समेत कई बड़े नेताओं ने सरकार के निर्णय में खामियां निकालते हुए प्रधानमंत्री की नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए।
विपक्षी नेताओं के निशाने पर अधिकतर समय प्रधानमंत्री मोदी ही रहे। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गए ऐसे ही दस बड़े आरोप जो खड़ी कर सकते हैं सरकार के लिए मुश्किल।