फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी की सुस्त रफ्तार से चिंतित नहीं, कुछ चीजें के अपने प्रभाव होंगे : प्रणब

Thu, 12 Dec 2019 03:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि वह आर्थिक मंदी को चिंतित नहीं हैं क्योंकि कुछ चीजें हो रही हैं जिनके अपने प्रभाव होंगे। यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे मुखर्जी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने में कुछ भी गलत नहीं है।

विज्ञापन


भारतीय सांख्यिकी संस्थान के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 2008 में वित्तीय संकट के दौरान भारतीय बैंकों ने लचीलापन दिखाया था। तब वह वित्त मंत्री थे। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के एक भी बैंक ने पूंजी के लिए उनसे संपर्क नहीं किया था। अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बड़े पैमाने पर पूंजी की जरूरत है और इसमें कुछ गलत नहीं है। 

लोकतंत्र में समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत महत्वपूर्ण है। वार्ता अपरिहार्य है। साथ ही लोकतंत्र में आंकड़ों की शुचिता भी उतनी ही अहम है। उन्होंने कहा, आंकड़ों की शुचिता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा विनाशकारी प्रभाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें