फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसीना डायलॉग : नौसेना प्रमुख ने कहा- प्रशांत महासागर में चीन का दबदबा चौंकाने वाला नहीं

Thu, 15 Apr 2021 02:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • वैश्विक पटल पर भारत ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उभरा देश है।
विज्ञापन
एडमिरल करमबीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा है कि प्रशांत महासागर में चीन का दबदबा चौंकाने वाला नहीं है। क्योंकि उसका ऊर्जा स्रोत, बाजार और संसाधन पश्चिम में ही स्थित हैं।

विज्ञापन


रायसीना डायलॉग में बुधवार को अपने संबोधन में एडमिरल सिंह ने कहा कि उनकी नौसेना हिंद प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए जितना भी योगदान दे सकती है, उसके लिए हमेशा तैयार है। साथ ही कहा कि वैश्विक पटल पर भारत ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उभरा देश है।

क्वाड देशों में सैन्य सहयोग की संभावना पर पूछे गए सवाल पर एडमिरल सिंह ने सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन कहा कि मुद्दों की कोई कमी नहीं है, जिसे यह संभाल सकती है। बाकी सदस्य देशों की नौसेना आपस में मजबूती के साथ एकजुट हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चीन जब इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है, उसी को देखते हुए पिछले महीने क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेतृत्व ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में सैन्य सहयोग के विस्तार का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें