फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधों से बौखलाए उत्तर कोरिया का जवाब, हथियार कार्यक्रम और बढ़ाएंगे

Thu, 14 Sep 2017 05:17 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सियोल
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए ताजा प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया ने ‘दुष्टतापूर्ण’ बताया है। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को और आगे बढ़ाएगा। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने नये प्रतिबंधों की निंदा करते हुए इन्हें अमेरिका द्वारा पूरी ‘आर्थिक नाकेबंदी’ करार देते हुए इसका मकसद उत्तर कोरियाई लोगों का ‘गला घोंटना’ बताया है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के हवाले से जारी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह एक ‘गैरकानूनी’ और ‘गंदा’ प्रस्ताव है। उसने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु हथियारों की कोशिशों को दोगुना कर देगा ताकि देश की संप्रभुता और जीने के अधिकार की रक्षा के लिए ताकत बढ़ाई जा सके। 

पढ़ें- तानाशाह किम जोंग का गला काटने के लिए द. कोरिया तैयार रहा है फौज    

उत्तर कोरिया ने कहा कि उसे अमेरिकी सेनाओं से अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियारों की जरूरत है। इस बयान को दक्षिण कोरिया ने अब तक का सबसे निचले दर्जे का बयान बताते हुए अपनी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण भी किया है।
विज्ञापन


हालांकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया पर कल लगाए गए प्रतिबंध में अमेरिकी धार को चीन और रूस ने काफी कमजोर कर दिया था, लेकिन उत्तर कोरिया इन प्रतिबंधों से काफी बौखला गया है। 

लेकिन 38 नार्थ के मुताबिक उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण से पहाड़ी इलाके में जो क्षति देखी गई है वह पिछले पांच परीक्षणों की तुलना में काफी अधिक है। प्रतिबंध लगाने के बाद भी यहां माउंट मानताप इलाके में बड़ी गाड़ियों और खदान उपकरणों की आवाजाही देखी गई है। इसका मतलब है कि भविष्य में जमीन के भीतर एक और परीक्षण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें