फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का आदेश-300 स्टेशनों पर नहीं मिलेगी कोल्ड ड्रिंक

Tue, 28 Feb 2017 12:20 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला , नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक को सरकार ने बंद करने का फैसला किया है। फिलहाल यह फैसला पश्चिमी मध्य रेलवे के लिए लिया गया है। पश्चिमी मध्य रेलवे के करीब 300 रेलवे स्टेशनों पर अब कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी मध्य रेलवे के असिस्टेंट जरनल मैनेजर सचिन शुक्ला का कहना है कि इन स्टेशनों पर बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई भी आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं मिला है। इसलिए जब तक प्रमाण पत्र नहीं मिलता है, तब तक इन स्टेशनों पर कोल्ड ड्रिंक नही बेची जायेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के लोकसभा में भाषण के बाद लिया। राज्यमंत्री ने लोकसभी में अपने  भाषण के दौरान पश्चिमी मध्य रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक में जहरीले तत्व होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में लेड, केडमियन और क्रोमियम जैसे खतरनाक तत्व

शुक्ला का कहना है कि इन  स्टेशनों पर बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक की कंपनीयों का परमिट भी पूराना हो गये है। इसलिए जब तक इन कंपनीयों के नये परमिट नहीं मिलते है तब तक स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक की ब्रिकी पर बैन रहेगा। साथ ही उनका  कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ कोल्ड ड्रिंक के परीक्षण के आधार पर ही नये परमिट दिये जायेंगे।

पश्चिमी मध्य रेलवे स्टेशनों पर पेप्सी, कोका कोला, स्प्राइट, 7 अप और माउंटेन ड्यू सभी प्रकार की कोल्ड ड्रिंक पर बैन किया गया है। आपको बता दें पश्चिमी मध्य रेलवे जोन में भोपाल, जबलपूर और कोटा सहित 300 स्टेशन आते है।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बीते साल 22 नवंबर को लोकसभा में कोका कोला औप पेप्सी सहित पांच कंपनीयों की जांच करवाने की मांग की थी। जिसके बाद जांच में लेड, केडमियन और क्रोमियम जैसे खतरनाक तत्व पाये जाने के बाद 300 स्टेशनों पर बैन करने की मांग की गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें