इस तरह से बनाई जा रही योजना
शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में भारत के अगले कदमों के लिए एक विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि संधि के निलंबन का कार्यान्वयन तुरंत शुरू होगा। एक अधिकारी ने कहा, 'कई दीर्घकालिक योजनाएं विचाराधीन हैं, लेकिन प्राथमिकता ऐसी योजना है, जो तत्काल और मध्यम अवधि के भविष्य के लिए खाका तैयार कर सके।'
विश्व बैंक द्वारा मध्यस्थता की गई सिंधु जल संधि के तहत भारत को सिंधु प्रणाली की तीन पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज पर पूरा अधिकार है, जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब से लगभग 135 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी मिलता है, जो सभी भारत से देश में बहती हैं।
अल्पावधि में विचाराधीन विकल्पों में से केंद्र सिंधु, झेलम और चिनाब पर मौजूदा बांधों से गाद निकालने और जलाशय की क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिससे पाकिस्तान में बहने वाले पानी में कमी आएगी। पाकिस्तान भारत की दो जलविद्युत परियोजनाओं झेलम की एक सहायक नदी पर किशनगंगा और चिनाब की एक सहायक नदी पर निर्माणाधीन रतले पर आपत्ति जता रहा है। संधि के निलंबन से भारत को पाकिस्तान की आपत्तियों को अनदेखा करने का मौका मिलेगा। दीर्घावधि में इन नदियों पर नए बांध और बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कुछ ऐसा है, जिस पर विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्ती: सार्क वीजा वालों के लिए आज आखिरी दिन, हिंदू पाकिस्तानी नागरिक प्रभावित नहीं
कानूनी जवाब भी तैयार किया जा रहा
अधिकारियों ने बताया कि विश्व बैंक या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर से कोई दबाव पड़ने की स्थिति में कानूनी जवाब भी तैयार किया जा रहा है। कूटनीतिक प्रयास भी जारी रहेंगे, ताकि अन्य देशों को पता चले कि भारत ने यह कदम क्यों उठाया। एक अधिकारी ने कहा कि सरकार का इरादा यह भी सुनिश्चित करना है कि भारत में लोगों को इसकी वजह से कोई असुविधा न हो या बहुत कम हो। जल शक्ति, गृह और विदेश मंत्रालय इस पर समन्वित तरीके से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
LoC Firing: तिलमिलाए पाकिस्तान ने बीती रात LoC पर फिर की फायरिंग; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की छटपटाहट से मिल रहे संकेत
पाकिस्तान ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह संधि के निलंबन से परेशान है। पाकिस्तान की सरकार ने गुरुवार को एक बयान में कहा था, 'सिंधु जल संधि के अनुसार पाकिस्तान के पानी के प्रवाह को रोकने या मोड़ने का कोई भी प्रयास... युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और राष्ट्रीय शक्ति के पूरे स्पेक्ट्रम में पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।'