उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगाल
- फोटो : ANI
किसान के भारी विरोध प्रदर्शन के कारण उत्तर रेलवे को 2000-2400 करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है। महाप्रबंधक आशुतोष गंगाल ने इसकी जानकारी दी है।
वहीं रेलवे के अनुसार आंदोलन के चलते 1000 से ज्यादा ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल करना पड़ा है तो करीब 200 ट्रेनों के रूट को बदलकर चलाना पड़ा है। पहले पंजाब और फिर अब दिल्ली के अलग-अलग सीमाओं पर किसान आंदोलन ने लाखों रेल यात्री को बुरी तरह प्रभावित किया है।
22 सितंबर से ही किसान पंजाब में ट्रेन नहीं चलने दे रहे हैंष इसकी वजह से अब तक 1370 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द करनी पड़ी हैं जिससे रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है।