फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Northeast weather: पूर्वोत्तर में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, 48 घंटे भारी बारिश की संभावना

Wed, 15 Mar 2023 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिन में मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है...
विज्ञापन
weather - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर भारत में बुधवार सुबह से ही बारिश, आंधी और यहां तक कई जगह ओलावृष्टि भी हो रही है। बुधवार को गंगटोक में भयंकर ओलावृष्टि हुई और सिक्किम के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्टों के अनुसार, दक्षिण असम में बारिश के साथ एक चक्रवाती बारिश की संभावना है। साथ ही अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी 15 मार्च से 18 मार्च तक बारिश की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिन में मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है। रिपोर्टों में कहा गया है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र को मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया था। ऑरेंज अलर्ट का तात्पर्य है कि क्षेत्र खतरनाक मौसम का सामना करेगा और एहतियाती उपाय किए जाने हैं।

आईएमडी को उम्मीद है कि ऑरेंज अलर्ट बुधवार को असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट में बदल जाएगा, लेकिन आने वाले दिनों में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लिए खराब मौसम की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें