फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तरी कोरिया ने रॉकेट इंजन का किया टेस्ट, तानाशाह ने दी बधाई

Sun, 19 Mar 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
मिसाइल का परीक्षण
विज्ञापन
उत्तरी  कोरिया ने नए रॉकेट इंजन का टेस्ट किया। इससे वह स्पेस में रॉकेट भेज सकेगा। इसकी सफलता पर तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि अब पूरी दुनिया हमारी ताकत देखेगी। यह हमारी बड़ी सफलता है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया इंजन आउटर स्पेस में भी रॉकेट पहुंचाने में सफल होगा। इससे अब उत्तरी कोरिया दुनिया के विकसित देशों की कैटेगरी में शामिल हो गया है।

बताते चलें कि उत्तरी कोरिया ने पिछले साल अक्टूबर में बेंग्योन एयरबेस से मसुदन मिसाइल के दो टेस्ट किए थे। इसे देखते हुए इस महीने वहां गए अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने चेतावनी दी थी कि उत्तरी कोरिया कोई भी परमाणु हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन



उत्तर कोरिया साल 2016 में दो न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है। बताया जाता है कि इसमें से एक हाइड्रोजन बम का टेस्ट भी था। जनवरी में जोंग उन ने कहा था कि उत्तरी कोरिया इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने के अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें