फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में आरपीएफ के महिला दस्ते की शुरुआत, नाम दिया 'जॉयमति वाहिनी'

Wed, 23 Jan 2019 07:03 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, गुवाहाटी
विज्ञापन
गुवाहाटी में आरपीएफ के महिला दस्ता जॉयमति वाहिनी की शुरुआत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत ट्रेनों और स्टेशनों पर महिला आरपीएफ गश्ती करती दिखेंगी। रेल परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में विशेष तौर पर एक महिला दस्ते की शुरुआत की है। इस दस्ते को 'जॉयमति वाहिनी' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


रेलवे के प्रवक्ता प्रणव ज्योति शर्मा ने बताया कि 17वीं सदी की बहादुर अहोम रानी के नाम पर दस्ते का नाम 'जॉयमति वाहिनी' रखा गया है। इस दस्ते में आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक और सिपाही शामिल होंगी। दस्ते का मुख्य उद्देश्य गुवाहाटी क्षेत्र में रेल परिसरों के आसपास महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना है।

दस्ते की सदस्यों ने गुवाहाटी और कामाख्या रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है ताकि महिलाओं और बच्चों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। मालूम हो कि हाल में पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त बीबी मिश्रा ने कामाख्या रेलवे स्टेशन से 'जॉयमति वाहिनी' की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें