कोरोना के मामले घटने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने रविवार से 12 विशेष ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। वहीं दो ट्रेनों की आवृत्ति भी बढ़ाई गई है। बता दें कि भारतीय रेल में अग्रणी उत्तर मध्य रेलवे के कार्यक्षेत्र में तीन मण्डल प्रयागराज, झांसी, आगरा है। उत्तर मध्य रेलवे अपने वर्तमान स्वरूप में 01 अप्रैल 2003 से अस्तीत्व में आया। वर्तमान नेटवर्क उत्तर रेलवे मध्य भारत के विस्तृत क्षेत्रों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा प्रदेशों में फैला हुआ है।