फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का झटका, गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ी

Mon, 02 Dec 2019 02:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्याज और मोबाइल रिचार्ज/बिल की बढ़ती कीमतों के बीच गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के महंगे होने से आम आदमी को एक और झटका लगा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 13.50 रुपये बढ़ गए हैं। अब 681.50 रुपये की जगह 695 रुपये प्रति सिलिंडर देने होंगे। 

विज्ञापन


इसी तरह से कोलकाता में 19.50 रुपये, चेन्नई में 18 रुपये और मुंबई में 14 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली में वाणिज्यिक तौर से इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत में 7.50 रुपये की वृद्धि हुई है। बढ़ी हुई कीमतें एक दिसंबर, रविवार से ही लागू हो गई हैं। एलपीजी के दामों में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी की गई है। गैस वितरण कंपनियां प्रत्येक महीने की एक तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद ही इनमें बदलाव किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें