फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अब रात को नहीं लगेंगे नारे, न ही कर पाएंगे वोट देने की अपील

Tue, 28 Aug 2018 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव में अब रात को नारे, वोट की अपील नहीं होगी। जेएनयू चुनाव कमेटी ने आचार संहिता के तहत पेड, सड़क, बिजली के पोल, बिल्डिंग, बस स्टॉप आदि जगहों से पोस्टर हटाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


अब छात्र संगठनों को चुनावी कार्यक्रम आयोजित करने से 24 घंटे पहले कमेटी से अनुमति लेनी होगी। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव कमेटी के चेयरमैन हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने सोमवार देर शाम आचार संहिता लागू कर दी। 

छात्रों को चुनाव प्रचार के दौरान हाथ से तैयार चुनावी पोस्टर प्रयोग करने होंगे, जिसमें उम्मीदवार की स्कैन फोटो लगानी होगी। चुनावी घोषणापत्र भी हाथ से तैयार होने चाहिए। कमेटी को कॉपी जमा करवाए बगैर कोई भी चुनावी घोषणा पत्र मतदाताओं को मुहैया नहीं करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


यदि किसी छात्र संगठन ने कैंपस में चुनावी प्रचार से जुड़े पोस्टर लगाए हैं तो उसे मंगलवार तक हटाने का भी निर्देश दिया है। पोस्टर न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। चुनावी सभा के दौरान वाहनों और जानवरों के प्रयोग की मनाही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें