फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: 'मिनी स्कर्ट या शरीर दिखाने वाले कपड़े नहीं...', सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू

Tue, 28 Jan 2025 10:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Mumbai: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अगले हफ्ते से छोटे स्कर्ट या शरीर को दिखाने वाले कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर ट्रस्ट ने यह ड्रेस कोड लागू किया है ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे और सभी भक्तों को शांति से पूजा करने का अवसर मिले।

विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में अगले हफ्ते से छोटी स्कर्ट या शरीर को दिखाने वाले कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी होगी। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटीटी) ने मंगलवार को ड्रेस कोड की घोषणा की। 
विज्ञापन


एसएसजीटीटी ने कहा कि भक्तों को शाली और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे। ट्रस्ट ने भारतीय परिधान पहनने की सलाह दी है। इसने आगे कहा कि अगले हफ्ते से जो भक्त कटे-फटे ट्राउजर, छोटी स्कर्ट या ऐसे कपड़े पहनकर आएंगे जो शरीर के हिस्सों को दिखाते हैं, उन्हें मंदिर के प्रभादेवी इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। 

ट्रस्ट ने यह भी कहा कि मंदिर रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है और कई भक्तों ने मंदिर में पूजा के दौरान अनुशासन की कमी और अपमानजनक कपड़ों पर चिंता जताई थी। कई बार अनुरोध करने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने यह ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे। 
विज्ञापन


इसने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी भक्तों को मंदिर में आने समय सुविधा महसूस हो और मंदिर परिसर की शालीनता बनाए रखी जा सके। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें