फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: 'भारत के शिखर पर पहुंचने तक किसी को आराम का अधिकार नहीं', केरल में बोले अमित शाह

Fri, 22 Aug 2025 01:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि शांति और विकास की दृष्टि से, जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा तब प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासन को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है और उन्होंने देश के लोगों से आह्वान किया कि वे देश को दुनिया के हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। हालांकि, उन्होंने इस बात पर निराशा भी जाहिर की कि केरल आज भी वहीं है जहां वह 11 साल पहले था, और उन्होंने कम्युनिस्ट विचारधारा के कारण पैदा हुए ठहराव को राज्य को पीछे धकेलने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


मोदी सरकार की तारीफ की
केरल में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा 'भारत लंबे समय तक आर्थिक अस्थिरता का शिकार रहा। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में, भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। कांग्रेस सरकार अपने 10 वर्षों में केवल एक ही अच्छी बात कर पाई कि उन्होंने इसे 12वें स्थान पर नहीं जाने दिया। पिछले 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 11वें स्थान से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।'

शाह ने कहा, 'जब तक हम शिखर पर नहीं पहुंच जाते और एक महान भारत का निर्माण नहीं कर लेते, तब तक किसी को भी आराम करने का अधिकार नहीं है। जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने एक लक्ष्य रखा था कि आजादी के 75 से 100 वर्ष की इस यात्रा में, सभी 1.4 अरब नागरिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और देश को दुनिया के हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाएं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi : पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की तुलना क्लर्क-चपरासी से क्यों की? निशाने पर कांग्रेस-राजद-आप
विज्ञापन


'केरल वहीं, जहां 11 साल पहले था'
शाह ने आगे कहा कि शांति और विकास की दृष्टि से, जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा तब प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासन को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा, 'फिर भी, मुझे खेद है कि भारत तो आगे बढ़ गया है, लेकिन केरल वहीं है जहां वह 11 साल पहले था। केरल में अपार अवसर हैं, लेकिन वामपंथी विचारधारा के कारण आए ठहराव ने इसके विकास को रोक दिया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में, अपने मताधिकार का प्रयोग करके, केरल के लोग भी राष्ट्रीय विकास की यात्रा में शामिल होंगे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें