फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Salem: गैंगस्टर अबू सलेम को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- प्रथम दृष्टया 25 साल की जेल की अवधि पूरी नहीं हुई

Mon, 07 Jul 2025 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जब सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था, तो उस समय भारत सरकार ने आश्वासन दिया था कि उसे किसी भी मामले में मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा और उसे 25 साल से अधिक की सजा नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
अबू सलेम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि प्रथम दृष्टया गैंगस्टर अबू सलेम ने पुर्तगाल से प्रत्यर्पण की शर्तों के अनुसार भारत में जेल में 25 साल की सजा पूरी नहीं की है। सलेम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रिहाई की मांग की थी। याचिका में दावा किया गया था कि अगर अच्छे व्यवहार के लिए छूट को शामिल किया जाए तो वह पहले ही 25 साल की सजा काट चुका है।

विज्ञापन


पुर्तगाल से प्रत्यर्पण की शर्त क्या थी?
दरअसल, जब सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था, तो उस समय भारत सरकार ने आश्वासन दिया था कि उसे किसी भी मामले में मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा और उसे 25 साल से अधिक की सजा नहीं दी जाएगी। 

हाईकोर्ट ने क्या कहा?
सोमवार को जस्टिस एएस गडकरी और राजेश पाटिल की पीठ ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली, लेकिन किसी भी अंतरिम राहत से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सलेम की गिरफ्तारी अक्तूबर 2005 में हुई थी। इसलिए प्रथम दृष्टया यह साफ है कि 25 वर्ष की अवधि अभी पूरी नहीं हुई है। पीठ ने कहा कि वह इस याचिका पर अंतिम सुनवाई उचित समय पर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें