फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त को आधार से जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं

Wed, 20 Dec 2017 01:46 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
फिलहाल, प्रॉपर्टी लेन-देन के लिए आधार कार्ड से जोड़ने की अनिवार्यता का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में इस बात की जानकारी दी। शहरी विकास व आवास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि यद्यपि, ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1908 के रजिस्ट्रेशन ऐक्ट के प्रावधानों के तहत सहमति की बिना पर संपत्ति की खरीद को आधार कार्ड से जोड़े जाने की संभावना तलाशने की सलाह दी गई थी।लेकिन प्रॉपर्टी लेन-देन को आधार कार्ड से जोड़ने की अनिवार्यता को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री से पूछा गया था कि सरकार ने प्रॉपर्टी की खरीद को आधार कार्ड से जोड़ने जैसे कदम को लागू करने के लिए क्या कोई समय सीमा तय की है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेनामी संपत्तियों को लेकर अगली कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद आधार कार्ड से प्रॉपर्टी खरीद को जोड़ने के प्रस्ताव संबंधी अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

पढ़ें- आधार कार्ड से जुड़ा एक ऐसा नियम, शायद किसी ने बताया नहीं होगा आपको

इसलिए जवाब को माना जा रहा अहम

केंद्रीय मंत्री के इस जवाब को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले महीने उन्होंने कहा था कि आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने की तरह ही प्रॉपर्टी लेन-देन में भी ऐसा ही किया जाना बेहतर विचार है। इसे कथित तौर पर प्रॉपर्टी बाजार पर भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें