फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता ब्लास्टः कर्नल पुरोहित को एनआईए की क्लीन चिट

Wed, 20 Apr 2016 06:23 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित - फोटो : pti
विज्ञापन
कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इशरत जहां मामले के बाद समझौता धमाका मामले में एक नए खुलासे से भाजपा को बैठे बिठाए कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि समझौता धमाका मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है और न ही पुरोहित को कभी आरोपी बनाया गया था। बावजूद इसके पुरोहित का नाम जानबूझकर मामले में घसीटा गया।

एनआईए ने कहा है कि हालांकि पुरोहित के खिलाफ मालेगांव धमाका मामले में जांच अभी जारी रहेगी। 18 फरवरी, 2007 को हरियाणा के पानीपत के पास अटारी एक्सप्रेस (समझौता एक्सप्रेस) में हुए बम धमाकों में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन धमाकों में 68 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


एनआईए निदेशक शरद कुमार ने कहा, ‘समझौता धमाका मामले में कोई सबूत नहीं है। पुरोहित कभी आरोपी ही नहीं था। मुझे हैरानी है कि उसका नाम समझौता धमाका मामले से क्यों जोड़ा गया।’

उन्होंने कहा कि पुरोहित को 2008 के मालेगांव धमाकों में एटीएस मुंबई ने आरोपी बनाया था। एनआईए इस मामले में आगे की जांच फिलहाल कर रहा है। समझौता मामले में एनआईए ने आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। इसमें स्वामी असीमानंद, सुनील जोशी, रामचंद्र कलसांगरा, संदीप डांगे, लोकेश शर्मा, कमल चौहान, अमित और राजेंदर चौधरी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें