सरकार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की संदिग्ध मौत की जांच कराने के प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं कर रही है। राज्यसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी।
अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रश्न पूछा था कि सरकार का लाल बहादुर शास्त्री, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की संदिग्ध मौत की जांच के लिए कोई आयोग गठित करने पर कोई विचार कर रही है।
इसका जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा कि सरकार किसी आयोग के गठन पर विचार नहीं कर रही है। हालांकि सरकार के पास इस मामले में कुछ अनुरोध आए हैं।