वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि पिछले 10 साल में स्विस बैंक में जमा किए गए काले धन का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है। यह जानकारी उन्होंने शिलांग से कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला के एक सवाल के लिखित जवाब में दी। चौधरी ने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में केंद्र सरकार ने विदेशों में छिपाए गए काले धन को वापस लाने के लिए कई कोशिशें की हैं।