फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स केस: तिहाड़ में बंद चिदंबरम बोले- किसी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया, गिरफ्तारी न हो

Mon, 09 Sep 2019 12:58 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनसे जुड़े मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी ने कुछ गलत नहीं किया है।
विज्ञापन


चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।

चिदंबरम के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि- मैंने अपने परिवार से अनुरोध किया है कि वे मेरी ओर से ट्वीट करें: -

लोगों ने मुझसे पूछा है कि “यदि वो दर्जन भर अधिकारी जिन्होंने मामले को आप तक पहुंचाया और सिफारिश की, गिरफ्तार नहीं किए गए तो आपको क्यों गिरफ्तार किया गया? सिर्फ इसलिए की आपने अंतिम हस्ताक्षर किया?"
विज्ञापन


मेरे पास कोई उत्तर नहीं है।

किसी भी अधिकारी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि किसी को गिरफ्तार किया जाए।
 



गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें