फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल से नाराज हुए फडणवीस, नहीं दिया मिलने का समय

Fri, 16 Sep 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के ट्विटर वार का दांव उल्टा पड़ गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनसे नाराज हो गए हैं। उन्होंने अब तक कपिल को मिलने का समय नहीं दिया है। बताया जाता है कि कपिल के खिलाफ मुंबई रिजनल टाऊन प्लानिंग एक्ट के तहत अवैध निर्माण का मामला दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री ने उनसे किनारा कर लिया है, जबकि मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में पांच लाख रुपये की घूस वाले ट्वीट पर सबसे पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने ही उनका साथ दिया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने कपिल शर्मा को मिलने का कोई समय नहीं दिया है। पिछले सप्ताह बीएमसी अधिकारियों पर पांच लाख रुपये घूस का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए अच्छे दिन की खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद फडणवीस ने उनसे उस अधिकारी का नाम बताने को कहा था जिसने उनसे घूस की मांग की थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से खबर है कि बालीवुड के कई दिग्गज जिसमें विवेक ओबेरॉय भी शामिल हैं वे कपिल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की कोशिश में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें