मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार खाली ट्रेन भेजकर श्रेय लूटना चाहती है। बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है, वहां की नदियों में पर्याप्त पानी है। हमें ट्रेन की नहीं पानी की गांव-गांव सप्लाई करने के लिए टैंकरों की जरूरत है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को फीरोजाबाद में विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास करने आए थे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन के चेक और श्रमिकों को साइकिल भी बांटी। जल एक्सप्रेस पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि ट्रेन झांसी पहुंची तो उसमें पानी ही नहीं था।
खाली ट्रेन भेज दी गई थी। खाली ट्रेन पहुंची तो प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे जैसे हालात नहीं है ओर वहां पानी की कोई कमी भी नहीं है। इलाके से गुजरने वाली नदियां केन, बेतवा और यमुना समेत क्षेत्रीय नदियों में पर्याप्त पानी है।